महेशपुर :राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना के तहत मंगलवार को सरसों बीज वितरण को लेकर बिष्टुपुर गांव में कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेंद्र नाथ शील एंव जिला से आए तकनीकी प्रबंधक चितरंजन सिन्हा व सपन तिर्की मुख्य रूप से उपस्थित थे। कैंप में कुल 72 किसानों के बीच सरसों का बीज वितरण किया गया।वहीं चितरंजन सिन्हा ने उपस्थित किसानों को सरसों बीज की देने के उपरांत बुआई से लेकर कटाई तक का प्रबंधन और पोषक तत्व के बारे में बारी-बारी से जानकारी दी गई साथ ही सरसों की खेती की आधुनिक तकनीकी से खेती करने पर भी जानकारी दी गई। मौके पर एटीएम शांतनु शील, किसान मित्र मनोज कुमार सिंह समेत कई किसान उपस्थित थे।