चौपारण (हजारीबाग) : हजारीबाग के सांसद सह लोक सभा में वित संबधी स्थाई समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा के प्रयास से और स्वयं सेवी संस्था अक्षय पात्र के सहयोग से चौपारण प्रखंड में कुल 80 गरीबों को खाद्य सामग्री वितरण किया गया. यह सामग्री सुदूर ग्राम दुरागढ़ा,जमुनिया तरी इत्यादि वैसे आदिवासियों को दिया गया जो बिल्कुल असहाय और गरीब है. उन्हें निश्चित रूप से से आज मदद कि जरूरत थी. वितरण कार्य क्रम मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में और कुशल नेतृत्व में किया गया जबकि संचालन मंडल महामंत्री कृष्णा कुमार साव ने किया. मौके पर बरही विधान सभा के सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ नेता अर्जुन साव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय,सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, अजजा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान,मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा,रामाधीन पांडेय,बृजनंदन सिंह,मिडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता,भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे, वितरण समारोह में अक्षय पात्र के प्रतिनिधि सहित सभी लाभुक उपस्थित थे.