कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा: सोना सबरन योजना के तहत झारखंड के गरीबों के हित में सोचने वाले झारखंड सरकार द्वारा गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत में जय माता दी स्वयं सहायता समूह की ओर से साड़ी धोती और लूंगी का वितरण किया गया। पंचायत के पंचायत प्रधान मुखिया निराला सरदार ,उप मुखिया रेनू देवी एवं गांव के ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो उर्फ लकरू और जय माता दी स्वयं सहायता समूह के बेला महतो मधु महतो के द्वारा वितरण की शुरुआत की वही गम्हरिया जय संतोषी महिला समूह की ओर से अंत्योदय योजना के करीब एक दर्जन लाभुकों के बीच राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त धोती और साड़ी का वितरण किया गया। इसका शुभारंभ वार्ड तीन की पार्षद पिंकी चौधरी ने लाभुक को धोती व साड़ी प्रदान कर किया। इस मौके पर समाजसेवी बंकिम चौधरी, भगवान सिंह, दीपक पांडेय, संजय चौबे, राहुल चौधरी आदि भी उपस्थित थे। वही छोटा गम्हरिया के अंबेडकर नगर स्थित पीडीएफ डीलर आज़ाद रजक की दुकान में भी करीब दो सौ लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया निरोला सरदार, मेघु रजक समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।