जामताड़ा: जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त पहल से शुक्रवार को चलाए गए कोविड-19 टेस्ट के विशेष अभियान में पूरे जिले में 1415 सैंपल कलेक्ट किया गया। इसमें 761 सैंपल की जांच हुई जिसमें 22 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 114 मरीजों को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है। जामताड़ा जिला में एक्टिव केस की संख्या अब 411 हो गया है। देखा जाए तो बीते एक सप्ताह में संक्रमण के रफ्तार में काफी कमी आई है और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसका परिणाम है कि एक्टिव केस की संख्या घटकर 500 के नीचे आ गया है।
स्थायी जांच केंद्रों के अलावे 16 स्थानों पर लगाया गया विशेष कैंप
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के पहल पर स्थायी कोरोना जांच सेंटर के अलावा 16 जगहों पर विशेष जांच कैंप आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 1415 सैंपल का कलेक्शन हुआ। जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत 708, नाला 156, कुंडहित 302, नारायणपुर 176, कोविड-19 अस्पताल उदलबनी में 73 सैंपल कलेक्ट किए गए। वहीं पारस अस्पताल में मात्र 5 एंटीजेन किट से जांच किया गया। सैंपल कलेक्शन में सबसे अधिक आरटी-पीसीआर जांच के लिए 705 सैंपल कलेक्ट किए गए। जबकि ट्रूनेट जांच के लिए 143 सैंपल वही 567 सैंपल रैपिड एंटीजैन किट से जांच किया गया। शुक्रवार को हुए जांच में कुल 22 संक्रमित मरीज मिले। जिसमें ट्रू नेट जांच में 19 तथा रैपिड एंटीजैन किट से तीन संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। बता दें कि इलाज के क्रम में जामताड़ा शहरी क्षेत्र के मातृ आश्रम निवासी 97 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला का संक्रमण से मौत हो गया।