बसंत कुमार गुप्ता
गुमला।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीय सदस्य डॉ अजय शाहदेव के पिता लाल शीतल नाथ शाहदेव के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया ।शोक व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस कोरोना वैक्सीन आयोजन समिति गुमला जिला के संयोजक रमेश कुमार चीनी ने कहा कि लाल शीतल नाथ शाहदेव के निधन से लोहरदगा समेत पूरे राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है लाल शीतल नाथ शाहदेव लोहरदगा बार एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष थे उनके निधन से बार एसोसिएशन लोहरदगा को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर जिला काग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी हेमावती लकड़ा राजनील तिग्गा रोहित उरांव बैजनाथ भगत शाहजहां अंसारी अरुण गुप्ता रामनिवास प्रसाद अकील रहमान मुरली मनोहर प्रसाद सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
जिला योजना पदाधिकारी अरविंद कुमार साह के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने किया शोक संवेदना प्रकट
मिलनसार कर्मठ व्यवहार कुशल जिला योजना पदाधिकारी लोहरदगा सह गुमला अरविंद कुमार शाह के कोरोना के कारण रिम्स रांची में आज निधन हो गई। इनके निधन की सूचना पर कांग्रेस पार्टी के गुमला जिला के वरीय उपाध्यक्ष तथा कोरोना संक्रमण वैक्सीन अभियान के जिला संयोजक रमेश कुमार चीनी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुख व्यक्त किया है और कहा है कि इस कोरोना के संक्रमण काल से बचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साह के निधन की सूचना अत्यंत ही दुखद है मैं उनके आत्मा की शांति की कामना करता हूं तथा उनके परिवार से लोगों को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। डीपीओ के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ महिला नेत्री हेमावती लकड़ा अकील रहमान रामनिवास प्रसाद अरुण गुप्ता अल्बर्ट तिगा रोहित उरांव आदि अनेकों लोग शामिल हैं।