सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अध्यक्ष छोटराय किस्कू एवं जिला युवा कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में सरायकेला बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि धनपति सरदार, मुकेश मुंदइया, प्रकाश महतो, झारखंड आंदोलनकारी नेता डेविड सिंह कालूंडिया, लादूरा कालूंडिया, योगेंद्र कालूंडिया, खेलाराम बेसरा, शिवा दास, जगत मुर्मू, टूकलू सोरेन, आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।