उपायुक्त ने ई.वी.एम के रख-रखाव, परिसर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
बसंत कुमार गुप्ता
गुमला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने आज ई.वी.एम. वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में में उन्होंने भवन अन्तर्गत कमरों का अवलोकन किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने ई.वी.एम. संग्रहित सील कमरे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों, छत एवं परिसर आदि के वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए विधि-व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में ई.वी.एम मशीन के रख-रखाव, अग्निशामक सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उपायुक्त ने लोकतंत्र में ई.वी.एम की विश्वसनीयता में किसी भी प्रकार का संदेह न रहे, इस निमित्त वेयर हाउस जहां ईवीएम रखी जाती है, समय-समय पर उसकी रख-रखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी महेंद्र रविदास सहित अन्य मौजूद थे।