सिमरिया(चतरा)। 27 मई को झमाझम वर्षा के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के बगरा बाजार टांड़, मेला टांड़, भुइयां टोली आदि स्थानों पर चलंत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर कोविड 19 को लेकर जागरुक्ता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम जस्टिस ऑन व्हील के तहत किया गया। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण करने के साथ पंपलेट वितरण कर कोरोना महामारी से बचने के लिए 2 गज की दूरी, मास्क का उपयोग एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की जानकारी गई। वही जरूरतमंद लोगों को डीएलएसए वार रूम से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा कोविड-19 को लेकर किसी प्रकार का कष्ट होने पर वार रूम से संपर्क करने को कहा गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विधिक कार्यकर्ता धर्मवीर बैठा, उमेश प्रसाद, अनिल कुमार दांगी, राजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।