लातेहार: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा लातेहार जिला की बैठक अध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में सभी स्तर का चुनाव आगामी 15 अक्टूबर तक कर लिया जाएगा।साथ ही अगर 15 अगस्त तक सरकार वेतनमान देने की घोषणा नही करती है तो 16 से आंदोलन किया जाएगा।नियमावली में देरी होने की स्थिति में तत्काल माण्डेयबकम से कम 25 से 30 हजार किया जाए और अधिकतम सेवा करने की उम्र 65 वर्ष किया जाए।बैठक का संचालन महासचिव अनूप कुमार ने किया।प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार अपना वादा पूरा करे अन्यथा प्रतिकार झेलने को तैयार रहे।प्रदेश उपाध्यक्ष बेलाल अहमद ने कहा कि अब सब्र की बांध टुटने के कगार पर है।अतः मुख्यमंत्री जी न्याय करे।बैठक में मनोज सहाय गुलाम अनवर शेखर यादव कुमार संजय कमलेश यादव मिथलेश यादव सीताराम सिंह भुनेश्वर पांडेय उमेश साहू पवन यादव प्रमोद यादव महाभारत भगत सुरेश राम प्रमोद गुप्ता उपेंद्र कुमार दुबे दिनेश ठाकुर विनोद कुमार कुमार सौरभ ललन किशोर सिंह सुनील कुमार अमित कुमार मो शकील खान विजय कुमार यादव सत्यनारायण ठाकुर कुंज बिहारी प्रसाद संजीव कुमार सिंह विगन राम चन्द्रदेव सिंह समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।