बोकारो : कोविड -19 महामारी के तीसरे वेव की आशंका के मद्देनजर आज को उपायुक्त राजेश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियो के साथ बैठक किया जा रहा है। उक्त बैठक में उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सभी सम्बन्धित पदाधिकारियो को प्रतिदिन जिले में 14 हजार टीकाकरण करने का निदेश दिया। साथ ही मास्क जांच अभियान में जो लोग बिना मास्क के घूमते हुए पकड़े जाने पर उन लोगो से 10 रुपये फाइन बसूली करने का निदेश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट अनंत कुमार, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।