सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। समाहरणालय स्थित NIC सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम से सम्बंधित बैठक किया गया। बैठक में ITDA निदेशक संदीप कुमार दौराइबुरु एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष 2021-2022 में अत्याचार अनुदान से सम्बंधित एक मामले पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए समिति के सर्व सहमति से प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) के आधार पर अधिनियम एक्ट के तहत 25% (रु25000) की राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ITDA निदेशक संदीप कुमार दोराइबुरु ने बताया की उक्त मामला चांडिल थाना से सम्बंधित है।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एक्ट के तहत प्राप्त मामलो पर सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी को सवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए नियमानुसार करवाई सुनिश्चित करने एवं ससमय भुगतान करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा जागरूकता उदेश्य से एक्ट सम्बंधित सभी जानकारियां सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें।