पाकुड़ : जिला ओलंपिक संघ एवं पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वधान में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम में भाग ले रहे भारतीय टीम के खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन के लिए शहर के तीन स्थानों तीन स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया था। उक्त सेल्फी प्वाइंट में कई खेल प्रेमियों तथा खिलाडि़यों ने सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से कल से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक मे भाग लेने वाले खिलाडि़यों का उत्साह वर्धन किया। मौके पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सह पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी,एथलेटिक्स संघ के सचिव व पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ महासचिव रणवीर सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव मंडल, जिला ओलंपिक उपाध्यक्ष विद्यार्थी, सुजीत विद्यार्थी, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष मृणालिनी घोष, जिला खो-खो संघ के अध्यक्षा शर्मिला रजक, खो-खो संघ उपाध्यक्ष रूपेश कुमार साह, नारायण चंद्र रॉय (वुशु प्रशिक्षक), अभिषेक पांडे, दीपक सिंह, रवि जैसवाल, मनोज डोकानिया ,मृणालिनी घोष , अशोक कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार ,पंकज अग्रवाल , सीमा कुमारी, प्रवीण कुमार , ओम प्रकाश शाह, भोला कुमार दास, संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।