पाकुड़ : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ एव एथेलेटिक्स संघ के द्वारा शहर के बैंक कॉलोनी स्थित न्यू स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।उनके प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई साथ ही साथ पूर्व में 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन एवं युथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में साइक्लिंग एक्सपेडिशन’ (अभियान) का आयोजन किया गया था उक्त आयोजन में 70 बालक/बालिकाओं प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र सौपा गया।खेल से जुड़े लोग व स्थानीय युवा खिलाड़ी उपस्थित खिलाडि़यों के बीच मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर विशेष रूप से विभिन्न वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया।मौके पर मौजूद संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि स्व मेजर ध्यानचंद ने देश विदेश में हॉकी को गरिमामयी पहचान दिलाई थी। इस दिवस को देश राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम में नारायण चंद्र रॉय (वुशु एवं कराटे प्रशिक्षक), पंकज अग्रवाल, एम.डी शकील हक, विकास हासंदा, संटू हासंदा, मार्टिन मुर्मू, राजेश भगत समेत दर्जनो ंसंघ के सदस्य मौजूद थे।