सिरका : दिव्यांग (नि:शक्त) आशीर्वाद होम संस्था के सिरका कार्यालय में रविवार को संस्था सचिव मुन्नी देवी एवं सदस्यगण ने केक काटकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। संस्था सचिव मुन्नी देवी ने अवसर पर कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, जो स्वतंत्रता से पूर्व और पश्चात भारतीय राजनीतिक में केंद्रीय व्यक्तित्व रखने वाले महान व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश के प्रति बहु उद्देश्य वह जन समाज कल्याण में उच्च स्तरीय कार्यों को धरातल पर किया है, हमारे देश को उच्चतम स्थान ले जाने वाले इंदिरा गांधी जैसे पुत्री व कई जनप्रतिनिधि देश को दिए, महान पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के अति प्रिय थे, जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू जी कहते थे। चाचा नेहरू के अवतरण दिवस को हम सभी भारतीय राष्ट्रीय त्योहार बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। मौके पर प्रेम कुमार, शाहिना बानो, ज्योति देवी, दुलारी कच्छप, अनीता देवी, अमिता दास, राम उजागर यादव, रीमा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, मिसेस खान व अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।