जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा:स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजुचक गांव में बीते सोमवार की रात्रि घर मे सो रही 30 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ पड़ोस के 25 वर्षीय युवक नीतीश कुमार दास ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के चीखने एवं चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल में ही सोई उसकी 13 वर्षीय पुत्री जब जगी तो दुष्कर्मी ने उसके साथ भी बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़ित महिला ने परदेस में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे अपने पति को घटना के बारे में रोते बिलखते हुए विस्तृत रूप से फोन से जानकारी दिया। पीड़ित महिला को उसके पति ने घर पहुंचने तक संयम बरतने को कहा। पति ने पीड़िता पत्नी को भरोसा दिया कि उसके आने के बाद न्याय के लिए हमलोग कानून का दरवाजा खटखटाएंगे।
पीड़ित महिला का पति जब घर आया तो पीड़िता को लेकर स्थानीय थाना पहुंचा। जहां पीड़ित महिला ने अपनी पूरी आपबीती बताई। लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई। ज्ञात हो कि पीड़ित महिला दायां हाथ से दिव्यांग है। इसी का फायदा उक्त युवक ने उठाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता का लिखित आवेदन मिलने के बाद जब घटनास्थल पर पहुंचे तो जांचोपरांत मामला को सही पाया। घटना को लेकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपित युवक अपने घर से फरार है। उक्त युवक की गिरफ्तारी के लगातार छापामारी की जा रही है ।जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।