बरही में प्रशासन चलाया जनजागरुकता अभियान, सावधान रहने का दिया संदेश
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): देशभर में तेजी से फैल रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए इस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम व बचाव के बरही में प्रशासन ने दलबल के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में बरही सद्भावना विकास मंच के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। स्थानीय प्रशासन एवं मंच के लोग कोनरा सामंतो पेट्रोल पंप के पास से बरही चौक तक पैदल मार्च किया। वहीं कोरोना से सावधान रहने का संदेश दिया। जो लोग मास्क नहीं पहने थे उन्हें मास्क पहनने को कहा गया। वहीं लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी नाजिर अख्तर ने किया। मौके पर सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, बरही महिला थाना प्रभारी अलीशा कुमारी व सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान अपने टीम के साथ मौजूद थे। मौके पर बरही प्रशासन की टीम व सद्भावना मंच की टीम ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने का काम किया। वहीं कोरोना वायरस से बचाव व इसकी रोकथाम की दिशा में जागरूक किया। साथ ही लोगो से अफवाहों से बचने की भी अपील की गई। वही बरही चौक पर मैकिंग कर लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करने का अपील किया। मौके पर डीएसपी ने कहा कि कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है, इसलिए लोगों को हमेशा मास्क पहनना है। वही हाथों को सैनिटाइज करने के साथ व शारीरिक दूरी का पालन करना है। वहीं कहा बेवजह घर से बाहर नहीं निकले बाहर निकलते तो मास्क का प्रयोग जरूर करें। कहीं भी भीड़ का हिस्सा नहीं बने। वही कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सद्भावना विकास मंच के मीडिया प्रभारी मो. ज्याउल अंसारी, अनिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, दिनेश साहू, मोहन प्रजापति, मो सरफराज, अमिताभ ठाकुर, संजय कुमार, महिला विंग से पायल देवी, सुनीता देवी, यासमीन तबस्सुम, रिंकू देवी, ममता देवी, गायत्री देवी, फिरोजा खातून, पूजा देवी, सुषमा देवी, यशोदा देवी, गौरा देवी, रेणु देवी, रीता देवी, पम्मी देवी, सविता देवी, शहजादी खातून, दुलारी देवी, कुंती देवी, उषा देवी, बबीता देवी, रिंकी देवी, उमा देवी आदि उपस्थित थे।