चौपारण: भारतीय जनता पार्टी चौपारण मण्डल पश्चिमी से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घर पर ही योग दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने कहा कि योग करने से तन और मन दोनो मे लाभ होता है हम सबको नित्य दिन योग करना चाहिए ।सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि करिए योग रहिए निरोग।
सभी कार्यकर्ताअपने आवास पर योग करते हुए प्रभारी गणेश यादव महामंत्री सुनिल साहू राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि योग करे निरोग रहे ।वर्चुअल योगा का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने किया ।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशिष कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा राजेश गुप्ता अनु0 जाति के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान महामंत्री आशिष सिंह किसान मोर्चा के देवकुमार दागी पूर्व सांसद प्रतिनिधि अशोक गुप्ता पिछडी के अध्यक्ष राजकुमार यादव रामाधीन पाण्डेय लछमन कु0साहू लेखनारायन साव जनार्दन सिंह रणजीत सिंह उज्ज्वल सिंह सुनिल शेखर आदि कार्यकर्ताओ ने योग मे भाग लिया।