गोड्डा से अभय पलिवार की रिपोर्ट
गोड्डा: कांग्रेस के लिए मंगलवार का दिन ‘मंगलकारी’ रहा। दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का ‘हाथ’ थामते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के दौरान देश में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। इसलिए उनका भाजपा से मोहभंग हो गया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव एवं कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नयन राम की अगुवाई में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवकों का कहना था भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पार कर गई है और करोड़ों लोगों बेरोजगार हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खराब नीतियों एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि की अनदेखी से क्षुब्ध होकर हम लोग कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले में मुख्य रूप से नीलकंठ मेहरा, दीपेश मेहरा, रूपेश मेहरा, मनीष मेहरा, सचिन कुमार मेहरा, दिनेश कुमार, राम विशाल कुमार मेहरा, अर्जुन कुमार मेहरा, सोनम कुमार मेहरा, शंभू कुमार, प्रवीण कुमार मेहरा, सुमित कुमार, गौरव कुमार, राम नंदन, रोशन रंजन, राहुल कुमार, रोहित कुमार, आनंद कुमार, हर्षित राज आदि शामिल थे।