गढ़वा: बुधवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गढ़वा जिले के रंका मोड़ में उपायुक्त गढ़वा, उप विकास आयुक्त गढ़वा, अंचला अधिकारी गढ़वा, जिला नगर परिषद अधिकारी गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपायुक्त गढ़वा ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न और विश्व विभूति डॉक्टर अंबेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं बल्कि पूरे मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। बाबासाहेब मानव विज्ञानी, शिक्षक एवं अर्थशास्त्री थे, उनका सामाजिक कार्य और लोगों के उत्थान के प्रति संघर्ष अनुकरणीय है। बाबा साहब का जीवन हमलोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
मौके पर उपायुक्त गढ़वा ने कोविड- संक्रमण को देखते हुए आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। आप सभी से अनुरोध है कि नियमों का पालन करें। सामाजिक दूरी बनाए, मास्क पहने, अनावश्यक भीड़ भाड़ की जगह पर ना जाएं। सतर्कता ही इससे बचने का एक मात्र उपाय है।