बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बिनोद बिहारी विश्वविद्यालय से सबद्ध चास कॉलेज के वाणिज्य विभाग के विभागध्यक्ष डॉ श्रीकांत सिन्हा 16वे प्राचार्य के रूप में निवर्तमान प्राचार्य बी के चौबे से प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। सादे समारोह में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागध्यक्ष के अलावा व्यखताओ सहित कॉलेज कर्मी भी उपस्तिथ रहे।
डॉ श्रीकांत सिन्हा की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो में हुई वही सिटी कॉलेज से उन्होंने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की वही स्नातकोत्तर की शिक्षा तथा डॉक्टरेट की उपाधि राँची विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। छात्र जीवन मे डॉ श्रीकांत सिन्हा सिटी कॉलेज के छात्र संघ में अपनी अहम भूमिका निभायी है। उनके प्राचार्य बनने से कॉलेज के छात्रों में भी हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षामय वातावरण बनाये रखना तथा छात्र- छात्राओ को विश्वविद्यालय से मिलने वाली सुविधाओं को और सरल बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।