प्रतापपुर(चतरा)। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने 17 मार्च को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी मात्रा में किसानों के धसन गोदम के बाहर रखे मिले। इस दौरान श्री यादव से किसानों द्वारा धान खरीदारी की बात पूछे जाने पर बताया कि दो से तीन दिनों के अंदर सभी धान की खरदारी कर ली जाएगी। बताते चलें कि किसानों के द्वारा उपजाए गए धान को सरकारी दर पर खरीदे जाने के लिए प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में एफसीआई द्वारा सरकारी स्तर पर धान अधिप्राप्ति केंद्र की व्यवस्था की गई है। लेकिन विभगीय लापरवाही के कारण किसानों को केंद्र का लाभ नही मिल रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित धान क्रय केंद्र के बाहर किसानों द्वारा बेचने के लिए लाए गए सैकड़ों किंवटल धान पड़ा हुआ है। ऐसे में किसान सभी काम छोड़ कर धान की रखवाली करने को मजबूर हैं।