रामगढ : रामगढ के गोला प्रखंड के बंदा गोला मुरपा बाजार टांड में दुर्गा सोरेन सेना का अहम बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता शुकू हेम्बोम एवं संचालन ओम प्रकाश हांसदा ने की। मौके पर दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा एवं जिला संयोजक बिनू कुमार महतो उपस्थित हुए। इस बैठक में गांव के जितने भी छोटे-छोटे समस्या हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास ,राशन कार्ड, लाल कार्ड, वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन , सड़क, पानी एवं गांव में जिस तरीका से अफसरशाही के राज में भू माफिया पनप रहे हैं उन सभी मुद्दों को लेकर हम सभी दुर्गा सोरेन सेना के बैनर तले आवाज को बुलंद करेंगे और अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे।इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर दुर्गा सोरेन सेना का गठन किया गया है गरीब शोषित पीड़ित दलित आदिवासी पिछड़े एवं वंचित सभी लोगों के लिए दुर्गा सोरेन सेना लड़ाई लड़ेगी यह संगठन हमारा सामाजिक संगठन है समाज में जितने प्रकार का कुर्तियां, समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही इस बैठक में गोला प्रखंड संयोजक मंडली का विस्तार किया गया ।संनोज कुमार मुंडा, गोविंद कुमार मुण्डा, महेश मांझी, अधीन,ओम प्रकाश महतो, कृष्ण कुमार बेदिया, प्रकाश करमाली, अरुण कुमार मांझी, जगन मुर्मू, राम कृष्ण मुर्मू, लखी बेदिया को बनाया गया। जिसमें गोला प्रखंड में पंचायत संयोजक बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर रंजीत प्रकाश, गोविन्द करमाली, हीरालाल करमाली, जय गोविंद बेदिया, राजेश महतो, अमृत करमाली भादो मांझी लाल देव प्रजापति, सुखदेव बेदिया, ओम कुमार, अमन कुमार, रामदेव हांसदा, मुकेश हांसदा, कार्तिक मुर्मू, रवि नायक, दिलीप मुर्मू, कमलेश बेदिया, परसनाथ बेदिया, महेंद्र महतो,फलेद्रं करमाली सैकड़ों उपस्थित हुए।