इटखोरी(चतरा)। गुरुवार को जिले के इटखोरी प्रखंड में पूजा के दौरान मधुमख्खियों के झुंड ने महिला व बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसमें आधा दर्जन महिलाएं व बच्चे घायल हो गये। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। मिली जानकरी के अनुसार वट सावित्री पूजा के दौरान इटखोरी थाना क्षेत्र के बोंगा, चट्टी व धुन्ना में मधुमख्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमख्खियों के हमले के कारण पूजा स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही थीं, तभी मधुमख्खियों का झुंड अचानक हमला कर दिया और महिला व बच्चे इधर उधर भागने लगे। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, सभी घायल खतरे से बाहर हैं।