मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड में गुरुवार को डीईओ के निर्देश पर एक साथ सभी उच्च व प्लस टू विद्यालयों में पर्यवेक्षकों के उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन व पूनर्गठन किया गया। उच्च विद्यालय सोकी में पर्यवेक्षक ओमप्रकाश गुप्ता के देखरेख में अभिभावकों के उपसिथति में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार मेहता को अध्यक्ष व भीमली देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय मयूरहंड में पर्यवेक्षक चंद्रदीप मेहता के उपस्थिति में दिलीप कुमार पाण्डेय को अध्यक्ष व अनिता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में धालय मयूरहंड में बिरजू रजक ने चुनाव संपन्न कराया, जहां सर्वसम्मति से अनिता देवी को अध्यक्ष व संतोष रजक को उपाध्यक्ष चुना गया।