बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: जदयू पार्टी के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए खीरू महतो आज बोकारो पँहुचे तो पार्टी की ज़िला इकाई ने चास में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया। यहाँ मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि झारखंड में उनके पार्टी के कार्यकर्ता सुसुप्तावस्था में है, हमारा पहला काम होगा उनको जगाना। पहले पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओ मिल उनका विचार जानेंगे फिर प्रदेश कमिटी का गठन करने बाद धीरे धीरे पंचायत स्तर तक के कमिटी के गठन करेगे। उन्होंने स्वीकार किया कि हम पड़ोसी राज्य बिहार में सत्ता में है वही झारखण्ड शून्य के कगार पर यह चिंतनीय बिंदू है सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त मेहनत से हम पार्टी को झारखण्ड में भी मजबूत करेगे।