■ 15 अप्रैल को रामगढ़ के होप अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जिसके उपरांत 20 अप्रैल को रिम्स रांची में कराया गया था भर्ती।
रामगढ़: रामगढ़ जिले में कार्यपालक अभियंता रामगढ़ अंचल के पद पर पदस्थापित सुनाराम सोरेन का रविवार कि शाम रांची के रिम्स अस्पताल में निधन हो गया। स्वर्गीय सोनाराम सोरेन कोरोना से संक्रमित थे और उन्हें 15 अप्रैल को रामगढ़ के होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके उपरांत उन्हें इलाज़ हेतु रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सुनाराम सोरेन ने कार्यपालक अभियंता रामगढ़ अंचल के पद पर रहते हुए कई बेहतरीन कार्य किए, उनकी लगन व निष्ठा व मिलनसार स्वभाव को हम सभी सदैव याद रखेंगे। अत्यंत दुःखद है कि अब वह हमारे साथ नहीं है। यह हम सभी और उनके परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। पूरा जिला प्रशासन इस शोक में स्वर्गीय सुनाराम सोरेन के परिवार के साथ है।