अरगड्डा दुर्गा मंदिर में हुआ छत ढलाई
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के अरगड्डा में दुर्गा मंदिर का ढलाई किया गया। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो के द्वारा पहली कढ़ाई उठाकर एवं नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया।
मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ एंव गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।
मौके पर सांसद ने दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिए। साथ ही इस तरह के आयोजन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि धर्म लोगों को नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। धर्म समाजिक प्रदूषण को खत्म करता है।भटके हुए लोगों को सही राह भी दिखाता है। धर्म के आश्रय में आकर सभी इंसान बन जाते हैं।
धर्म कभी हिंसा के लिए मनुष्य को प्रेरित नहीं करता है। वह एक दूसरे से प्रेम करना सिखाता है। धर्म स्थल पर आने वाले लोगों को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस काम में योगदान करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कालीचरण महतो,मनोकामना सिंह,अमर लाल महतो,आजसू पार्टी नप सचिव राजेन्द्र महतो,लालू सिंह रणधीर गुप्ता,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोमू खान,छोटू पटेल,वार्ड पार्षद राजेश राम,अन्नू विश्वकर्मा,सुशील सिंह,डिया महतो,पुरुषोत्तम कुमार,छोटू पटेल,गुड्डी देवी,सविता देवी,मांडू प्रखंड सचिव मनोज गोप,बीरेंद्र गोप,नंदू मालिक,सोले अंसारी,सितेंद्र महतो,सुषमा कुमारी आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।