बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: जेइइ एडवांस – 2021 की परीक्षा में चिन्मय विद्यालय के छात्रो का शानदार प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विद्यालय के अभिनव प्रकाश को सामान्य श्रेणी मे अखिल भारतीय स्तर पर 3710 वॉ स्थान प्राप्त हुआ है और वह विद्यालय में अव्वल आये हैं। वहीं भरत काबरा को सामान्य श्रेणी में 4086 वॉ स्थान, आदित्य कुमार को 6346 वॉ स्थान, अरूप महता को 7614 वॉ स्थान, हर्ष राज को 8002 एवं मयंक कुमार को 8236 वॉ स्थान प्राप्त हुआ है। आदित्य कुमार,सौरभ कुमार और सोमेन कुमार मडंल ने ओबीसी श्रेणी में क्रमशः 1172 वॉ, 2270 वॉ एवं 2724 वॉ स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पुरे नगर का मान बढ़ाया है। चिन्मय विद्यालय के प्रणवराज को इडब्लुशी श्रेणी में 1674 वॉ स्थान मिला है
इस उत्कृष्ट सफलता पर परमपुज्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती , आचार्या चिन्मय मिशन केन्द्र बोकारो , विश्वरूप मुखोपाध्याय, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, महेश त्रिपाठी सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य अशोक कुमार झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविषय की कामना की।
जेइइ एडवांस में उल्लेखनीय सफलता से अभिभुत प्राचार्य अशोक कुमार झा ने अपने बधाई संदेश में कहा – मैं गौरवान्वित महसुस करता हुॅ और यह सफलता परमपुज्य गुरूदेव स्वामी चिन्मयानंद महाराज के चरणों में समर्पित करता हुॅ। आगें उन्होने कहा -सभी बच्चे प्रतिभाशाली , लगनशील , कर्मठ एवं मनःस्थिति से काफी शक्तिशाली हैं। सभी शिक्षको के सहयोग, माननीय प्रबंधन के कुशल निर्देशन एवं अत्याधुनिक तकनीकि सहयोग से ही कोविड जैसे वैश्विक महामारी काल में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है।