बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से बिक्री की जा रहे शराब दुकान में उत्पाद विभाग ने रविवार देर शाम छापामारी किया। जिसमें देसी व विदेशी शराब को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बरही के अशोक केशरी व करसों के विनोद कुमार शामिल हैं। वहीं अशोक केशरी व विनोद कुमार यादव के पास से अंग्रेजी शराब 6 पीस 750 एमएल, बीयर 15 पीस,10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। छापामारी दल में अबकारी विभाग के एएसआई अखिलेश यादव व किशोरनंद सिंह समेत अबकारी की पुलिस बल थे। इस बाबत एएसआई अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बरही चौक गया रोड स्थित पान की दुकान में एवं करसों स्थित एक ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री किया जा रहा था, जिसकी सूचना गुप्त रूप से हमे मिली थी। वहीं उन्होंने कहा कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले को बक्सा नहीं किया जाएगा, अभियान लगातार जारी रहेगी।