बरही संवाददाता
बरही (हजारीबाग): शनिवार को भारतीय जनता पार्टी बरही पूर्वी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामशरण पासवान के द्वारा कमेटी का विस्तार किया गया। मौके पर रामशरण पासवान ने बताया कि कमेटी का विस्तार जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी व बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव के सहमति से किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष अर्जुन रविदास, सुरेंद्र पासवान, विनिद रविदास, दुखन पासवान, महामंत्री महेंद्र रविदास, सुनील भुइयां, मंत्री संजय रविदास, सोनिया देवी, कार्तिक पासवान, सुमन देवी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रविदास, मीडिया प्रभारी जमुना रविदास, उमेश पासवान, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा भुइयां, राजेंद्र पासवान, आईटी सेल प्रभारी किशोर कुमार दास व कार्यकारिणी सदस्य मंटू रजक, कैलाश दास, सूरज दास, दशरथ रविदास, गुलाब रजवार, अनिल पासवान, शीला देवी, सुदामा देवी, सुरेंद्र पासवान, दिनेश रविदास, विनोद रविदास, महादेव रविदास, सुदामा देवी, कंचन देवी, लीलावती देवी को बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष रामशरण पासवान ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी चयनित सदस्य भाजपा के द्वारा किए जा रहे कार्यों को एक-एक जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।