संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग):भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा बरही पूर्वी मंडल समिति का विस्तार जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष बीरेंद्र ठाकुर, राजेश यादव, कैलाश यादव, महामंत्री केदार राणा, प्रभु यादव मंत्री मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, संजय यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कार्यालय मंत्री रंजीत यादव, सह कार्यालय मंत्री रौबिन कुमार, मीडिया प्रभारी इंद्रदेव यादव सह मीडिया प्रभारी अंगेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अनीश कुमार, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजेश यादव, आईटी सेल शिवम केशरी, सह आईटी सेल सतीश यादव, प्रवीण कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य उमेश यादव, कपिल यादव, पप्पू यादव, आनंद पंडित, शकलदेव यादव, अजय कुमार, विनय कुमार, उपेंद्र कुमार, राजेश यादव, सचिन कुमार, सुजीत यादव, प्रदीप कुमार यादव, आर्यन कुमार, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुभाष कुमार, बिट्टू कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार विकास कुमार को शामिल किया गया।जिसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा ओबीसी पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव ने की। चयनित पदाधिकारियों को बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा ओबीसी हज़ारीबाग़ जिला अध्यक्ष अजित चन्द्रवँशी, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष बन्धन यादव, भूपेंद्र यादव आदि ने बधाई दिया। वहीं ओबीसी मोर्चा पूर्वी मंडल के लोगों ने निष्ठा पूर्वक पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही।