संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): बरही पश्चिमी मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का विस्तार किया गया। कमेटी का विस्तार करते हुए जिसका आधिकारिक तौर पर घोषणा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने गुरुवार को पत्रकारों बीच किया। जिसमें कोनरा निवासी महेंद्र राम व पंचमाधव निवासी कामेश्वर रविदास को महामंत्री व उपाध्यक्ष गौरियकर्मा निवासी धनपाली पासवान, केदारुत निवासी अनिल राम, बेन्दगी निवासी फुलमतिया देवी, बरही पूर्वी के बीरेंद्र रविदास, मंत्री रसोइया धमना के प्रदीप रविदास, बसरिया के बालेश्वर भुइयां, रसोइया धमना के रेशमी देवी, खोंडाहर के त्रिलोकी भुइयां, कोषाध्यक्ष केवाल के सुनील कुमार भुइयाँ, प्रवक्ता के रूप में बरही पूर्वी के संजय रविदास, पंचमाधव के विनय पासवान को बनाया गया। वहीं मीडिया प्रभारी, सोसल मीडिया प्रभारी, आईटीसेल प्रभारी का भी चयन किया गया। वहीं 11 कार्यसमिति सदस्य भी बनाये गए।
दिया बधाई : सभी नव मनोनीत पदाधिकारियो को पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, ओबीसी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रभारी किशुन यादव, प्रदेश सदस्य मोतिलाल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित साहू, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला आईटीसेल प्रभारी शिवम आंनद, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज साव, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, मुन्ना यादव, मण्डल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, अमित कुमार सिंह, रितेश केशरी आदि ने बधाई दी है।