गोड्डा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर जाने के क्रम में भाजपा से निष्कासित नेताओं ने नहर चौक पर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय सांसद एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा से निष्कासित नेता अपने हाथों में नारे लिखे हुए कागज लहरा रहे थे। इस पर लिखा हुआ था भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता को बर्खास्त करो। सांसद निशिकांत दुबे के इशारे पर पार्टी चलाना बंद करो, बिहारी भगाओ, गोड्डा भाजपा बचाओ….। विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं में भाजपा से निष्कासित प्रणब सिंह, संतोष भगत, शुभम मंडल, दीपक साह, राहुल जोशी आदि शामिल थे।