हिरणपुर: थाना प्रांगण में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाने के पुअनि पुनीत कुमार गौतम व विवेक कुमार दुबे के सम्मान में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान थाना प्रभारी मदन कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार भी भेंट की गई। इस अवसर पर विवेक कुमार दुबे व पुनीत कुमार गौतम ने कहा कि यहां उन्हें जो सहयोग मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता। वहीं थाना प्रभारी सहित अन्य ने उनके कार्यों को याद कर उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सनातन मांझी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। गौरतलब हो कि पुअनि पुनीत कुमार गौतम को पाकुड़िया थाना व विवेक कुमार दुबे को नगर थाने में पदस्थापित किया गया है। मौके पर एएसआई सनातन मांझी, सोहराब खान, रमेश कुमार सिंह, राम कुमार मेहता, अयोध्या राम, रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।