इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड के मलकपुर पंचायत सचिवालय में समारोहपूर्वक स्थानांतरीत सचिव महेंद्र सिंह को विदाई दी गई। समारोह का आयोजन मुखिया अमित कुमार सिंह के नेतत्व में किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने श्री सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सचिव ने पंचायत के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उसे पंचायत वासी भूल नहीं सकते। पंचायत सचिव को मुखिया द्वारा अंगवस्त्र भेंट किया गया। वहीं नए पंचायत सचिव विनोद सिंह का स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व सरपंच सुग्रीवन सिंह, टुकन साव, टहल साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।