मयूरहंड(चतरा)। 19 अप्रैल को मयूरहंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में स्थानांतरण प्राप्त बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, कंनीय अभियंता मनोज कुमार व प्रिंस बक्शी को भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह का आयोजन रोजगार सेवक व बीएफटी के द्वारा किया गया था। तीनों पदाधिकारियों को मनरेगा कर्मियों द्वारा अंगवस्त्र, बैग, तौलिया मास्क व सेनेंटाईजर उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार, रोजगार सेवक चलित्रर यादव, शिव शंकर, ईंद्र गुरू, यदुनंदन राम, बीएफटी सुबोध सिंह, संजय कुमार दास, पिंटू यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।