मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड प्रखंड के किसान धान बीज नही मिलने से चिंतित हैं। जहां एक ओर क्षेत्र के किसानों को पिछले वर्ष उपजाए गए धान को बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई किसानों के धान आज भी घर में पड़ी है। वहीं अनुदानित दर पर धान बीज के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि मयूरहंड प्रखंड में दो नोडल पैक्स बनाए गए हैं। जिसमें मयूरहंड पैक्स में हीं कुछ धान आ पाया है। बाकी लगभग पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान बीज का उठाव ही नही किया गया। सूत्रों की माने तो पैक्स अध्यक्षों को मुनाफा नहीं होने के कारण धान का उठाव करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सरकारी घोषणा के बाबजूद किसान अंतर जिला एवं खुले बाजार में महंगे दामों पर बीज लेने को मजबूर हैं। पदाधिकारियों के लाख दावे के बावजूद भी धान बीज की व्यवस्था नहीं कराना ताजूब की बात है।