लारीकला पंचायत में किसान अमर लाल महतो एवं उमावती देवी के निजी भूमि पर किया गया बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत पौधा रोपण की शुरुआत
रजरप्पा(रामगढ़): चितरपुर प्रखंड अंतर्गत लारी कला पंचायत में बुधवार को किसान अमर लाल महतो एवं उमावती देवी के निजी भूमि पर बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत पौधा रोपण की शुरुआत किया गया। जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित रामगढ़ विधायक ममता देवी, चितरपुर बीडीओ उदय कुमार व सीओ तृप्ति विजया कुजुर द्वारा विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने कहा कि बागवानी व पौधारोपण से जहां किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, प्राकृतिक संतुलन भी बना रहेगा। उन्होंने सभी को जीवन में कम से कम दस पौधे लगाने के लिए अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जिंदगी भर के लिए आय का साधन उपलब्ध कराने की अच्छी पहल है। वही बीडीओ उदय कुमार ने कहा कि सभी किसान विरसा मुंडा आम बागवानी योजना का लाभ ले। क्योंकि इस योजना से किसान एक एकड़ भूमि में एक साल में एक लाख रुपये की आमदनी कर सकते हैं। मौके पर बीपीओ कुमार विवेक, जमुना करमाली, मुखिया उमेश राम, पंचायत समिति सदस्य मनोज रजक, रोजगार सेवक राज कपूर राम, बासुदेव महतो, अमर लाल महतो, बबीता देवी, पिंटू कुमार, अमित कुमार, बहाली महतो, गोपाल महतो, सहित कई मौजूद थे।