किसानों में बढा आक्रोश, कहा धान उठाव होने पर ही अनशन समाप्त करने पर होगा विचार
मयूरहंड(चतरा)। धान क्रय एवं उठाव में एफसीआई के मनमानी एवं बिचैलिया वाद के खिलाफ मयूरहंड प्रखंड कार्यालय परिसर में पांच जून को दुसरे दिन भी किसानों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहा। अनशन के दुसरे दिन अनशनकारी किसान सुभाष कुमार सिंह व नवल किशोर सिंह का बीपी लेबल बढा रहा। इसके बावजूद प्रभारी बीडीओ सह सीओ विजय कुमार कार्यालय से नदारद रहे। जबकी दंडाधिकारी के रुप में केवल बीईओ अरविंद प्रसाद उपस्थित थे। जिससे किसानों में बीडीओ के साथ जिम्मेदार पदाधिकारियों के प्रति आक्रोष व्याप्त हो गया है। किसानों ने कहा कि एफसीआई के पदाधिकारियों की मनमानी से आज किसानों का धान पानी में डुबकर सड़ रहा है। जिसे किसान प्रखंड कार्यालय परिसर में हीं सुखा रहे हैं। किसानों का अरोप है कि प्रखंड में एक दो किसान हीं ऐसे हैं जो सौ किंव्टल धान उपजाते हैं। पर पदाधिकारियों के मेहरबानी से दर्जनों तथाकथित किसानों ने सैकड़ों क्विंटल धान बेचा दिया। ऐसे में परिसर में रखे एवं एसएमएस प्राप्त किसानों का धान उठाव नही किया जात है, तबतक आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. सुमित जायसवाल ने किसानों के स्वास्थ्य जांच करने के बाद बताया कि सुभाष कुमार सिंह का बीपी बढ़ने के साथ ऑक्सीजन लेबल भी घट बढ रहा एवं नवल किशोर सिंह का केवल बीपी बढा हुआ है। दोनो के स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराने की बात डाॅ. जायसवाल ने कही।