पथरगामा: बुधवार को आत्मा कार्यालय पथरगामा में कृषक गोष्टी का आयोजन बिटीएम पवन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। गोष्टी में शामिल किसानों को खेतो से मिट्टी के नमुने लेने का तरीका के साथ मिट्टी में पाए जानेवाले पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। राईजोबियम कल्चर से बीज उपचार के बारे में बताया गया। बताया गया कि बीज उपचार से फसल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाता है। जिससे फसल में रोग लगाने की संभावना 80 प्रतिशत काम हो जाता है। वहीं किसानों की किसी प्रकार की समस्या को लेकर टोल फ़्री नंबर पर डायल कर जानकारी दी गई। वहीं खेतो में रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं कर कंपोस्ट खाद का प्रयोग करने की सलाह दी गई। जिससे कि उर्वरा शक्ति खेतो की बनी रहे। मौके पर गोपाल, कुवंर, इरफ़ान अंसारी, व्यास यादव, भरत मांझी, क्रांति कुवंर राधे कुमार मौजूद थे।