गिद्धौर (चतरा): प्रखंड में स्थित पैक्स से 50%अनुदान में किसानों को धान का बिज मिलेगा।जिसका उद्घाटन बुधवार 9 जून को पैक्स बीज गोदाम में जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट के द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण झारखंड प्रभारी जेपीसी जयप्रकाश सिंह हरी राम सिंह संजय कुमार सिन्हा मौजूद थे। जिन्होंने किसानों को यह भी सलाह दिए।कि यह बीज 50फ़ीसदी अनुदान पर किसान के हाथ बीज मुहैया कराया जाएगा। जिसके लिए किसान को जमीन का रसीद आधार कार्ड लेकर पैक्स आना होगा।और अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर बीज किसानों को दिया जाएगा। उद्घाटन के दिन ही दर्जनों किसान को बीज मुहैया करवाया गया। जहां उपस्थित प्रखंड सचिव नसीमुद्दीन अंसारी पैक्स प्रबंधक सुरेश कुमार दांगी अध्यक्ष नंदलाल दांगी एटीएम सोनम कुमारी राम लखन दांगी प्यारी देवी उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा जिला कांग्रेश अध्यक्ष प्रमोद दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक सुधीर कुमार दुबे महिला नेत्री आभा ओझा जिला स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष राजवीर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महावीर दांगी राजद प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव एवं अनेकों किसान उपस्थित थे।