भावी जिप प्रत्याशी किशुन यादव ने किया आर्थिक मदद
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही के विजैया पंचायत के ग्राम गुंडियो में सुगिया देवी पति बालेश्वर ठाकुर के घर में रात्रि में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ऊक्त घर के कमरे में सोयी वृद्ध महिला को जब आग की गरमाहट एहसास हुआ तक उनकी आंख खुली तब तक वृद्ध महिला के साड़ी में आग पकड़ चुकी थी। काफी चीखने चिल्लाते हुए बाहर निकली। पड़ोसी उनके तेज आवाज सुनकर उनके मदद के लिए उनकी ओर दौड़ा पड़े और उनकी जान बचा पाया। उसके बाद उनके घर मे लगी आग को पानी से बुझाया। लेकिन धधकती आग कई जरूरी कागजात और आर्थिक सम्पति को जला कर राख कर दिया। वृद्ध महिला ने बताई कि घर मे रखा जमा पूंजी करीब 20 हजार रुपये भी जल गया है। साथ ही घर का राशन, कपड़ा, बक्सा, बर्तन आदि भी जल गया है। मौके पर पूर्वी भाग के भावी जिप प्रत्यासी किशुन यादव ने अपने निजी खर्च से आर्थिक मदद किया और वृद्ध महिला को ढांढस बंधवाया। साथ ही आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण राव, विनय ठाकुर, कंचन मसोमत, प्रिया देवी, सारो देवी, दुलारचंद ठाकुर, पार्वती देवी, कविलास देवी, मो नवजान, संतोष पासवान, इंद्रदेव शर्मा मौजूद थे।