मिहिजाम से मिथिलेश निराला की रिपोर्ट
मिहिजाम: मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीना बुधवार से शुरू हो गया। जहां आज से रोजा का पालन शुरू हो गया। बुधवार को लोगों ने अहले सुबह चार बजकर चार मिनट में सेहरी किया, जबकि शाम 6 बजकर 6 मिनट पर रोजा खोल कर इफ्तार किया। रमजान महीना के पहले दिन समयानुसार मिहिजाम के विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा किया। मालूम हो कि इस महीने को पवित्र रमजान का महीना कहा जाता है। जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक माह तक चलने वाले रोजा का पहला रोजा रखकर इसका पालन किया। मालूम हो कि इस पवित्र महीना का इंतजार इस समुदाय के लोगों को रहता है।