सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिले में राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, सरायकेला खरसावां द्वारा रविवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन जिला अंतर्गत आदित्यपुर, खरसावां के कृष्णापुर, गम्हरिया के कांकरा एवं चांडिल के रसुनिया गांव में किया गया। आदित्यपुर में प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अभिषेक कुमार के अगुवाई में क्षेत्र के युवाओं ने फ्रीडम रन में भाग लिया। वही खरसावां के कृष्णापुर गांव में गांव के मुखिया ने लोगो को फिट रहने के लिए शपथ दिलाकर फ्रीडम रन का आयोजन किया। गम्हरिया के कांकरा गांव में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका मोनिका महतो ने गुरुकुल सैनिक आवासीय विद्यालय के निदेशक दिग्विजय भारत के साथ मिलकर फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखा कर प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नशे से दूर रहकर, फिटनेस को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में चांडिल के रसुनिया गांव में ग्राम प्रधान अमित माझी, वार्ड सदस्य जागरू सिंह सरदार एवं आदिम आदिवासी फुटबाल क्लब के सदस्यों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेकर गांव के युवाओं को फिट रहने की शपथ दिलाई। साथ ही फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज का नारा लोगो को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।