दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर बरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ अरविंद देवासीष टोप्पो व संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने किया। बैठक में विभिन्न जगहों के दुर्गा पूजा समिति के आयोजक टीम के सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मौके पर सीओ अरविंद देवासीष टोप्पो ने सरकार के गाइडलाइन को बताते हुए कहा कि प्रतिमा की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, डेकोरेशन नहीं करना है, तोरण द्वार नहीं लगाना है, जो भी आयोजक टीम के सदस्य होंगे उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा, भीड़ भाड़ नहीं लगाना है, रावण दहन का कार्यक्रम नहीं होगा, मेला का आयोजन नहीं होगा, किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करना है, डीजे भी नहीं बजाना है। वही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने पंडालों में कम से कम 4 सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे, महिला और पुरुष की बैरिकेडिंग अलग करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल में मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है, पूजा पंडाल के आसपास असामाजिक तत्व नजर आने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस टीम लगातार अतिरिक्त गश्त भी करेगी। वहीं जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। मौके पर मौजूद समिति के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को संपन्न करवाएंगे। बैठक में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कांग्रेस जिला महासचिव मनान वारसी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा, मुखिया टेकलाल यादव, मो ताजुद्दीन, दशरथ यादव, सीपीआई के नेता कृष्णा मेहता, सार्वजनिक दुर्गा पूजा गया रोड़ समिति के अध्यक्ष सिकन्दर निषाद, प्रो. बद्री साहू, मनोज रविदास, उदय केशरी, बलराम केशरी, मनोज केशरी, प्रो हिरामन साहू, मनोज रविदास, मो. रिजवान अली, चंदन केशरी, संतोष केशरी, नवयुवक प्रगति संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, नीरज कुमार शर्मा, अरविंद कुमार, नितेश कुमार, सिकंदर प्रजापति, नागेश्वर रजक, शंकर कुमार, रमेश वर्णवाल, चंदन केशरी, टिंकू केशरी, गाजो यादव, देवनारायण यादव, सुरेश यादव आदि समेत कई विभिन्न पंचायत के लोग मौजूद थे।