सचिव मुहम्मद वसीम कौसर रज़वी ने बताया कि इस्लाम में पेड़ लगाने के बहुत सारे फ़ायदे हैं
पैगंबरे इस्लाम ने फ़रमाया जिसका ख़ुलासा ये है कि, जिसने किसी बजंर ज़मीन पर कुछ उगाया तो उसमें से अगर किसी परिंदे या इंसान ने कुछ खाया तो उगाने वाले के लिए वो सदक़ा (दान) है
लइयो मांडू रामगढ़ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
रामगढ़: हर साल 5 जून को को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरुआ़त का मक़सद वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के ज़रिए मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से 1972 में इसकी शुरुआ़त हुई थी। प्रकृति दिवस को क़रीब 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है। जिसमें से एक हमारा प्यारा भारत देश भी है। पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए संकल्प का दिन है विश्व पर्यावरण दिवस। जैसा कि आज बहुत तेजी के साथ पेड़ पौधे को काटा जा रहा है इसे कैसे कुछ हद तक रोका जाए ये भी विचार किया गया और ट्रस्ट के सभी सदस्य ने इस पर निंदा किया। मौके पर मुहम्मद तबरेज़, मुहम्मद शमशेर, शमीम अशरफ़ी, मुहम्मद इमरान नज़ीर, मुहम्मद कामिल हसन, हाशिम आमला, मुहम्मद जासीम, मुहम्मद आलम, मुहम्मद अज़हर, मुहम्मद नौशाद, अफ़सर अ़ली आदि मौजूद हुए।