सिरका : महाकाल मंडली अरगड्डा द्वारा मंगलवार को भी लगातार तीसरे दिन भी भोजन रथ से अरगड्डा नगर परिषद वार्ड नं 14 के रोलर चौक एवं बकरिया पट्टी में जरूरत मंद लोगों के बीच खिचड़ी वितरण किया गया। मौके पर महाकाल मंडली के अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, उपाध्यक्ष रिकी पटवा,अभय कुमार साहनी, सुशील कुमार सिंह ,राजू, नीरज कुमार, चंदन पटवा, भूपत ठक्कर, मनीष, प्रकाश, कक्का, राजा ठक्कर अभिषेक पटेल आदि उपस्थित थे।