श्री जलाराम बापा मंदिर में रोजाना दोपहर को निशुल्क भोग की व्यवस्था
रामगढ़: कोई भूखा नहीं रहे इसी उद्देश्य के साथ आज शहर के बिजुलिया मैं श्री जलाराम बापा मंदिर में रोजाना दोपहर को श्री जलाराम बापा भोजन का शुरुआत किया गया है। मंदिर परिसर में दोपहर बाद एक से दो बजे के बीच श्री जलाराम बापा का भोजन वितरण किया जाएगा।
इसकी शुरुआत रविवार को विधिवत रूप से कर दिया गया। श्री लोहाना महाजन परिषद रामगढ़ इसकी व्यवस्था किया है।इस संस्था के सौजन्य से ही भोजन का वितरण किया जाएगा। श्री लोहाना महाजन परिषद रामगढ़ के संतु भाई मानिक जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना दोपहर बाद एक से दो बजे के बीच श्री जलाराम बापा भोजन की व्यवस्था की गई है। श्री माणिक ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म और कर्म है। समाज सेवा के लिए ही हम लोगों ने यह आयोजन किया है। जिसकी शुरुआत आज रविवार को कर दिया गया है।रोजाना यहां पर दोपहर में 1:00 बजे से 1:30 बजे के बीच में भोजन का वितरण किया जाएगा। रविवार की दोपहर को इस आयोजन का शुरुआत भगवान जलाराम को भोग लगाकर किया गया। इस मौके पर संस्था के संतु भाई माणिक,वीरू मानिक,युवा पत्रकार समाजसेवी कर्मजीत सिंह जग्गी आनंद मानिक,राखी माणिक,मधु माणिक, हर्ष माणिक, रितेश वडेरा, महेश कोटेचा, पीयूष कोटेचा, रघु गंगानी आदि मौजूद थे।