लिट्टीपाड़ा : प्रखण्ड के घड़ापोखर में वीर बुरु स्पोर्टिंग क्लब द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट सा सांस्कृतिक मेला का समापन रविवार को किया गया. समापन के मौके पर आयोजित फाइनल के मैच में मुख्य अतिथि एसपी कॉलेज दुमका के सहायक प्राध्यापक सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल मुर्मू ने शिरकत किया। मुर्मू ने कमेटी के सराहना करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी भविष्य छुपा है। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास का एक माध्यम है। अगर खेल को हम पेशेवर के रूप में अपना ले इसमें भी भविष्य छिपा है। वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज के संदर्भ में उन्होंने कहीं के हमें शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है और अंधविश्वास से बाहर निकलने की आवश्यकता है। वही श्री मुर्मू ने फुटबॉल मैच के फाइनल विजेता शिशु बागान क्लब पाकुड़ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15000/- नगद दिया। विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे सोम बेसरा ने उपविजेता टीम डहारटोला को नगद 12000/- का पुरस्कार दिया। ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू एवं वकील मुर्मू के द्वारा सेमीफाइनल में हारने वाले टीम को 2500/- 2500/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष साइमन मुर्मू, सचिव मंगल मरांडी, उपाध्याय स्टीफन मरांडी, लखीराम बेसरा सुनील मरांडी, मार्टिन मुर्मू, प्रधान मरांडी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया।