रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र में केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 21 घुटुवा महतो टोला में रविवार को वार्ड सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलेल महतो,संचालन बालेश्वर महतो ने किया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अध्यक्ष विवेक बेदिया,सचिव संजीत नायक,कोषाध्यक्ष डिजन बेदिया,उपाध्यक्ष रामावतार राम,प्रकाश महतो,टिंकू बेदिया,दिवाकर बेदिया,सहसचिव लालमोहन बेदिया को बनाया गया।
मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक जनता के सवालों पर संघर्ष तेज करने के साथ हर घर हर परिवार से सीधा और सामाजिक सरोकार बनाये रखने का संकल्प लेंगे
गांधी की परिकल्पना थी कि गांवों की स्वायत्त पंचायती व्यवस्था में ही देश की सच्ची प्रजातांत्रिक छवि देखी जा सकती है।गांव समाज के समग्र विकास के लिए ग्राम पंचायत को मजबूत करना ही होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश महतो,जागेश्वर महतो,पूरन महतो,जिगन महतो,रामधनी महतो,किशुन महतो,जेठू महतो,बाबूलाल महतो,अमित कुमार,प्रेम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।